न्यूज

मधूष्णिका हिंदी पत्रिका के 82वें अंक का विमोचन सम्पन्न

*मधूष्णिका हिंदी पत्रिका का विमोचन: एक संक्षिप्त रिपोर्ट:-*

दिनांक 14/05/2026 को सायंकाल 6.00 बजे से नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में गूगल मीट पर साहित्यकार, कवि, लेखक एवं संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय उन्नाव की मधूष्णिका हिंदी त्रैमासिक ई पत्रिका के 82 अंक का आनलाइन विमोचन संपन्न किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जे.एन भारती बैरागी ने किया। सबसे पहले मधुब्रत जी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। ततपश्चात नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विमोचन के इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक डॉ वाई एस पाण्डेय भी उपस्थित रहे। मधुब्रत जी ने विमोचन की शुरूआत मुख्य पृष्ठ की चार पंक्तियों को पढ़कर की जो इस प्रकार है—
“मधुरता मधु मोदित माधवी।
मधु रसाल रसाकुल मंत्रिका।।
मधुब्रताकुल मंजु मधूष्णिका।
निर्झरी झरती बन पत्रिका।।”

इस पत्रिका में सभी छात्र रचनाकारों की रचनाएं सम्मिलित है। जिसको एक-एक करके पढ़ा और सराहना करते हुए शानदार विमोचन किया।
विमोचन के इस अवसर पर साक्षी भाव से उपस्थित कवियों और महान साहित्यकारों में डॉ जे.एन भारती बैरागी, एकता गुप्ता, अमिता गुप्ता, स्वर्णलता सोन, चन्द्रभान चन्द्र वरिष्ठ कवि साहित्यकार उपस्थित रहे और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर पी एस न्यूज चैनल के प्रधान संपादक रघुनाथ प्रसाद शास्त्री रहे। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। विमोचन के उपरांत सभी उपस्थित साहित्यकारो ने अपनी अपनी रचनाओं को भी पढ़ा। अंत में विमोचनकर्ता डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button