न्यूज

आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने महामहिम राज्यपाल- राजस्थान को पुष्प गुच्छ प्रदान कर शाश्वत अभिनंदन ,वंदन और सादर नमन किया

नई दिल्ली ( नोएडा ) 

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्रद्धेय कलराज मिश्र जी के कर कमलों से धनबाद के लोकप्रिय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन’ द्वारा रचित चार काव्य संग्रह का विधिवत् ” लोकार्पण व विमोचन “हुआ !!

जिनमे आज़ादी के शहीदों को समर्पित ” स्वर संग्राम ” , ” भारत के प्रतिभशाली कवि ” , ” महाकुंभ ” एवं ” हे माँ शारदे ” आदि पुस्तकें महामहिम राज्यपाल महोदय को सप्रेम समर्पित कर आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया !! महामहिम ने सभी पुस्तकों की सराहना की !!

इस अवसर पर आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ इनके पुत्र अभिनव चंदन सिंह व पुत्र वधु तुलिका सिंह ने भी महामहिम का आशीर्वाद प्राप्त किया !!

आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ ने बताया कि महामहिम राज्यपाल के सानिध्य और आशीर्वाद से अभीभुत् हूँ ! आप जैसे सुलभ, सौम्य व आदर्श व्यक्तित्व का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है !! प्रसन्न परिवेश मे काफी देर तक पुरानी चर्चाएं भी हुई !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button