विदुषी कवयित्री डॉ. हेमलता रानी जी ने बढ़ाया महिलाओं का मान, सावित्रीबाई फुले सम्मान से हुईं गौरवान्वित

*दिल्ली |* अपनी विद्वत्ता तथा शैक्षिक समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली दिल्ली में निवासरत डॉ. हेमलता रानी जी को ‘सावित्रीबाई फुले सम्मान 2026’ से विभूषित किया गया। प्राध्यापिका, सशक्त कवयित्री, लेखिका तथा आधुनिक साहित्य की विदुषी डॉ. हेमलता रानी जी, शिक्षा, साहित्य व देश-सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रही हैं। उनके द्वारा रचित अनेक पुस्तकों और शोध-पत्रों ने साहित्य जगत को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर-प्रदेश की संस्था ‘शान्ति फाउंडेशन, गोण्डा’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह गौरव प्रदान किया गया। 3 जनवरी को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. हेमलता रानी ने ‘राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर अपने प्रभावशाली विचार साझा किए। शिक्षा के प्रसार व साहित्य-साधना में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। डॉ. हेमलता रानी की इस उपलब्धि पर साहित्यकारों व अध्यापकों ने उन्हें सहृदय बधाइयाँ एवं मंगलकामनाएँ दीं।




