अमित द्विवेदी ने होटल रेडिसन ब्लू पश्चिम बिहार नई दिल्ली में किया काव्य पाठ

दिल्ली, 5 star होटल रेडिसन ब्लू पश्चिम बिहार नई दिल्ली में दिनांक 27/07/2025 को आयोजित सम्मान समारोह में अमित द्विवेदी को हिन्दी विषय पर केंद्रित रचना सुनाने का सुअवसर मिला वह गौरवशाली क्षण उनके जीवन में हमेशा के लिए अविस्मरणीय रहेगा पूरे देश से अपनी अपनी विधा में विशिष्टता लिए विविध प्रांतों से लोग आए थे लेकिन काव्यपाठ के लिए केवल अमित द्विवेदी को ही मौका दिया गया और सबसे बड़ी बात जब ये रचना पाठ कर रहे थे तभी एक साहित्यकार जो कि राजस्थान से अपनी धर्मपत्नी के साथ आए थे, कविता को साथ साथ वहीं अपनी सीट में बैठे बैठे ही दुहरा रहे थे और अपनी पत्नी से बोले मैं अमित द्विवेदी जी की कविता को एक पुस्तक में पढ़ा हूं और जैसे ही काव्यपाठ पूरा हुआ ये मंच से नीचे उतर दौड़कर आए और गले से लगाकर बधाई दिए हाथ मिलाए और बोले कि मैं आपकी रचना को पढ़ा था बहुत आकर्षित हुआ था ।




