न्यूज

आई ग्लैम बिहार 2025 का 11वां संस्करण संपन्न

महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, समाजसेविका और कवयित्री माधुरी सिंह जी को ‘मिसेज इंटेलिजेंट बिहार’ और ‘मिसेज रैंप वॉक’ का ताज मिला।

ढेर सारी बधाइयाँ दी गईं, ख़ूब सराहा गया तथा भव्य स्वागत किया गया |

 

पटना आई ग्लैम बिहार 2025 का 11वां संस्करण ग्लैमर शानदार प्रतिभा प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुंदरता, आत्मविश्वास और फैशन की बेहतरीन झलकियाँ देखने को मिली। आई ग्लैम की संस्थापक देवजानी ने कहा कि यह काम कभी आसान नहीं होता, लेकिन हर साल हम उसी जुनून और प्रतिबद्धता के साथ प्रतिभा का जश्न मनाने और उसे निखारने की चुनौती देते हैं और हम इसे बार-बार करते रहेंगे। यह भारत की सबसे बड़ी ग्रूमिंग, सौंदर्य प्रतियोगिता है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभाएँ प्रतिष्ठित बनती है। कार्यक्रम में मिसेज इंटेलिजेंट बिहार का ताज और मिसेज रैंप वॉक का ताज माधुरी सिंह को मिला। माधुरी सिंह जी ने एमएससी तथा एम. एड. की डिग्री प्राप्त की। तथा, यह शिक्षा विभाग के एक एनजीओ में कार्यरत भी हैं। यह अनाथ बच्चियों को मधुबनी कला की मुफ्त शिक्षा भी देती हैं। माधुरी सिंह जी ने कहा, आई ग्लैम से जुड़ना एक रोमांच और जादू से कम नहीं रहा। जहां हर दिन एक नई प्रतिभा से परिचित होने का अवसर मिला। अपने मिसेज इंटेलिजेंट बिहार और मिसेज रैंप वॉक बिहार 2025 के टाइटल के लिए वह सभी को धन्यवाद कहना चाहती हैं। वह जजेस को धन्यवाद कहना चाहती हैं। वह आई ग्लैम तथा आई ग्लैम की संस्थापक देवजानी जी को धन्यवाद कहना चाहती हैं। तथा उनका कहना है कि अपने पति और बच्चों के साथ के बिना वह इस मुक़ाम तक कभी पहुँच ही नहीं पाती। सभी को अतिशय आभार व धन्यवाद। जिनकी मेहनत ने इस ब्यूटी प्रेजेंट में जुड़ी सभी महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button