न्यूज

उन्मुक्त उड़ान मंच पर विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन

उन्मुक्त उड़ान मंच पर विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन

उन्मुक्त उड़ान मंच के सौजन्य से दिनांक 10 मई 2026, रविवार को विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न किया गया। मंच से जुड़े समस्त सम्मानित रचनाकारों ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाते हुए वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अपनी-अपनी माताओं के प्रति आभार एवं श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर माँ के विविध स्वरूपों को नमन करते हुए प्रत्येक रचनाकार ने अपनी माँ के नाम के साथ उनका छायाचित्र भी पटल पर साझा किया। आयोजन में 28 वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से 52 रचनाकारों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं द्वारा मंच को गरिमामय बनाया।

इसके पूर्व दिनांक 6 मई 2026 को सायं 5:30 बजे एक विशेष भजन संध्या श्रृंखला का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी माताओं द्वारा गुनगुनाए जाने वाले हृदयस्पर्शी एवं प्रिय भजनों को अपने स्वरों में प्रस्तुत किया। इस गूगल मीट कार्यक्रम में 11 रचनाकारों ने सहभागिता निभाई।

मंच की संस्थापिका आदरणीया डॉ दवीना अमर ठकराल देविका, मंच के सम्मानित पदाधिकारियों तथा रचनाकारों के सामूहिक प्रयासों से दोनों आयोजन पूर्णतः मातृ समर्पण को समर्पित रहे।

निस्संदेह, जीवन में माँ की महत्ता शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। विश्व मातृत्व दिवस का यह नव्य एवं भव्य आयोजन सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, स्नेह और सहभागिता से सफल एवं स्मरणीय बन सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button