मध्य प्रदेश में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
संतोष अग्रवाल: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने इस लिस्ट से 42 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए हैं। यह लिस्ट मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है।मध्य प्रदेश के मतदाता इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। नाम न होने पर मतदाता 22 जनवरी तक चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति जता सकते हैं।मध्य प्रदेश में कितने मतदाताओं के नाम हटाए गए: मध्य प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची से कुल 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं। इनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं।मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि राज्य में कुल 5,74,06,143 मतदाता रजिस्टर थे, जिनमें से 5,31,31,983 मतदाताओं ने सत्यापन फॉर्म जमा किए। सत्यापन प्रक्रिया के बाद 42,74,160 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
किस-किस के नाम हटाए गए?
दूसरी विधानसभा में गए या अनुपस्थित रहे मतदाता: 31.51 लाख (5.49%)
जिनका निधन हो चुका है: 8.46 लाख (1.47%)
एक से ज्यादा स्थानों पर पंजीकृत मतदाता: 2.77 लाख (0.48%)




