न्यूज

खेल-खेल में पढ़ाई को बढ़ावा: आंगनवाड़ी केंद्रों पर शैक्षणिक खिलौनों का वितरण

 ग्राम पंचायत मकसुदपुर में पोषण पखवाड़ा के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया बरूण कुमार उर्फ बरूण सरकार ने किया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदी एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता तथा बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। अपने संबोधन में मुखिया जी ने कहा कि “स्वस्थ शरीर ही एक मजबूत समाज की नींव है” और सभी ग्रामीणों को पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वर्ष 2026 के पोषण अभियान की थीम “बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करना” को ध्यान में रखते हुए मुखिया जी द्वारा पंचायत के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर शैक्षणिक खिलौनों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखते हुए खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना है। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अनिशा ने बताया कि कुपोषण से निपटने के लिए हमें एनीमिया पर नियंत्रण करना होगा इसके लिए हमें अपने घरों में पोषण वाटिका लगाना जरूरी हैं। जिला समन्वय सी3 संस्था निलेश कुमार ने बताया कि एनीमिया का सबसे बड़ा कारण जंक फूड हैं अगर हम सब को इस से बचना है तो श्री अन्न ( मोटे अनाज) को खाने में नियमित रूप से लेना होगा। जिला परिषद् हिमान्शु कुमार ने बताया कि एईएस से बचाव के लिए हम सबको अपने अपने क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम करते करने की जरूरत है ताकि किसी भी बच्चे की मृत्यु एईएस के वजह से ना हो। इस अवसर पर पोषण से संबंधित प्रदर्शनी, जागरूकता रैली सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।

गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई। इस कार्यक्रम में M-H&N मैनेजर शोभा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका प्रणव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका प्रगति तिवारी, बीसीएम मीरा कुमारी, पंचायत के सभी सीएचऒ, सेविका, आशा, जीविका दीदी एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button