न्यूज

बासमती -जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर में यमुना सिंह एवं रामजन्म सिंह की शोकसभा आयोजित

मातृ-पितृ वंदन एवं लोकगायक भिखारी ठाकुर महोत्सव के संस्थापकों में रहे यमुना सिंह एवं रामजन्म सिंह का शोकसभा आयोजित।

उक्त दोनों की मृत्यु से समाज को अपूर्णीय छति।

चैनपुर , उक्त बातें शोक सभा मे वक्ताओं ने कहा । शोक सभा बासमती सेवा केन्द्र के तत्वाधान में बासमती -जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर परिसर में उमेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बासमती सेवा केन्द्र के संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया सर्वप्रथम दोनो के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा की शुरुआत की गयी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष पारसनाथ सिंह , कविता विद्यार्थी ने यमुना सिंह और रामजन्म सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये बासमती सेवा केन्द्र के संरक्षक मंडल के सदस्य थे । ये सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति थे । सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। मातृ-पितृ वंदन महोत्सव एवं लोकगायक भिखारी ठाकुर महोत्सव के सफलता में इनका सराहनीय योगदान रहा था। इनके मृत्यु से गांव और समाज को अपूर्णीय छति हुआ है। रामप्रवेश सिंह, बिनोद कुमार सिंह रामराज पासवान , संजय सिंह ने इन्हें मिलनसार व्यक्तित्व वाला बताया ।सभा में विजय सिंह, अमरेश कुमार सिंह, बढ़क पासवान, बिनोद कुमार सिंह, संजय सिंह, पिन्टू सिंह , राकेश कुमार सिंह, रामराज पासवान , पंडित सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button