न्यूज

आराधिका साहित्यिक मंच पर पिता दिवस / जन्मदिवस काव्य गोष्ठी संपन्न 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) पर पिता दिवस /जन्मदिवस (डा. ओम ऋषि भारद्वाज) विषयक 40 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का 10 जून’ 2025 आयोजन किया गया। गोष्ठी सायं 4:00 बजे से रात्रि लगभग 8: 00 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारम्भ वरिष्ठ कवयित्री डा. शशि जायसवाल (प्रयागराज ) की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका निधी बोथरा जैन, उपाध्यक्ष सतीश शिकारी, महासचिव सुधीर श्रीवास्तव, सलाहकार अनिता बाजपाई (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित मंच पदाधिकारियों, कवियों कवयित्रियों को बधाइयां शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ।कुल 40 कवियों कवयित्रियों ने डा. ऋषि को जन्म दिन की बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

गोष्ठी का मोहक संचालन करते हुए डा. निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव और डा. अनीता बाजपाई ने काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की।

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में मुख्य अतिथि डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने भावुक कंठ से मंच और मंच पदाधिकारियों के प्रति अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए काव्य गोष्ठी के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी आत्मीयता का विकास होता है। साथ ही सभी का आभार, धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button