ठुमरी गायिका शिवांगी सिंह की पटना दूरदर्शन में शानदार प्रस्तुति

औरंगाबाद 22/11/25(सुरेश विद्यार्थी), जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय की छात्रा,ठुमरी गायिका शिवांगी सिंह द्वारा पटना दूरदर्शन में अपनी शानदार प्रस्तुति दी है।
दानिका परिवार के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शिवांगी सिंह ने अपनी प्रस्तुति वर दे वीणा वादिनी गीत के साथ शुरू की। तत्पश्चात आओ आओ श्री राम,कौन शाम ढूंढे तू,भेज गेल सखियां की आज चुनरी, हे जग जननी मां तुम हम पर कृपा करो गीत की प्रस्तुति पर लोग हतप्रभ रह गए। शिवांगी सिंह के प्रस्तुति में सुनेश सिंह,मोहित सिंह विकास कुमार ने विशेष सहभागिता निभाई। विदित हो कि शिवांगी सिंह औरंगाबाद जिले की मशहूर लोक गायिका हैं और विभिन्न युवा महोत्सव में इन्होंने प्रतिवर्ष सहभागिता निभाकर हमेशा अव्वल रही हैं। जिला स्तर पर तो इनकी पहचान बनी हुई है साथ ही साथ प्रांतीय स्तर पर भी कई बार युवा महोत्सव में इन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है।औरंगाबाद जिले के विभिन्न कला संस्कृति एवं युवा विभाग के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महोत्सवों में इनकी विशेष सहभागिता रही है। शिवांगी सिंह के इस उपलब्धि पर महोत्सव मित्र सुरेश विद्यार्थी ने बधाई दी है। बधाई संदेश में कहा कि औरंगाबाद की बेटी शिवांगी ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रौशन कर अपनी कला कौशल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।





