श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में 24 अप्रैल 2026 को श्रीमां का पुडुचेरी में पूर्ण आगमन का 106वीं वर्षगांठ मनाई गयी

श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में 24 अप्रैल 2026 को श्रीमां का पुडुचेरी में पूर्ण आगमन का 106वीं वर्षगांठ मनाई गयी
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 अप्रैल 2026 को श्रीमां का पुडुचेरी में पूर्ण आगमन का दिवस मनाया गया।आज के दिन ही श्रीमां पुडुचेरी में पूर्ण रूप से आ गई और अंत तक यहीं रहीं।
आज के दिन प्रातः काल में श्रीमां और श्रीअरविन्द के चित्रों पर पुष्पार्पण और धूप दीप जलाकर पूजा अर्चना किया गया। श्री माताजी का ध्वजारोहण किया गया। *प्रार्थना और ध्यान*, *माता पुस्तक का प्रथम पांच अध्याय* तथा *सावित्री* पुस्तक के अंशों का पाठ किया गया।श्रीमां के संगीत के साथ ध्यान किया गया।
संध्या 6.00 से 7.30 बजे के मध्य पुनः पुष्पार्पण और धूप दीप समर्पित किया गया।
“सावित्री” महाकाव्य का प्रथम पर्व: आदि पर्व, सर्ग 1:प्रतीक उषा का दो पृष्ट एवं माता पुस्तक का प्रथम अध्याय श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव के द्वारा पढ़ा गया। उन्होंने श्रीमां के बारे में और उनके पूर्ण आगमन के बारे में अनेक जानकारियों को साझा किया ।अन्य दो साधकों ने प्रार्थना और ध्यान से एक-एक प्रार्थना का वाचन किया।माता जी का श्रीअरविन्द आश्रम में 15 अगस्त 1972 में दिये गये टैरेस दर्शन का विडियो रिकॉर्डिंग दिखलाया गया।
तत्पश्चात् श्रीमां के संगीत के साथ ध्यान किया गया।
अन्त में प्रसाद वितरण के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित होने वाले सदस्यों में प्रमुख श्री प्रदीप कुमार, अध्यक्ष,श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव,श्री हिमांशु किशोर सिन्हा, श्री जयदीप मित्रा, डॉ शशांक शेखर झा, डॉ आशुतोष कुमार सिन्हा,श्री विरेन्द्र कुमार सिंह, श्रीरामचन्द्र प्रसाद सिंह, श्री विनोद वरविगहिया ,श्री पंकज कुमार, श्री संजय प्रकाश, डॉ. गोलोक बिहारी श्रीवास्तव,श्री दीनानाथ मोर्य, श्रीमती गीता सिन्हा एवं सुश्री अर्चना कुमारी रहे।
मातृ चरणों में समर्पित –
विनय कुमार सिन्हा, सचिव
श्रीआरविन्द सोसायटी केन्द्र गया
दिनांक:24/04/2026




