न्यूज

पं0 गंगाधर शास्त्री महोत्सव 8 मई को  आयोजन समिति का किया गया गठन

औरंगाबाद 17/3/26, नवीनगर प्रखंड के ग्राम करहरी में पंडित गंगाधर शास्त्री महोत्सव आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक गंगाधर शास्त्री जी के पैतृक घर के समीप हुई। संज्ञा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन सुरेश विद्यार्थी द्वारा किया गया। सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं 8 मई को करहरी ग्राम में पंडित गंगाधर शास्त्री महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्र,उपाध्यक्ष रविंद्र मिश्र,सचिव श्याम दत्त मिश्र,संयुक्त सचिव सुरेश राम, उप सचिव सोनू मिश्र, कोषाध्यक्ष रौशन मिश्र,उपकोषाध्यक्ष आयुष मिश्र को बनाया गया,जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सुरेश विद्यार्थी एवं अवधूत मिश्र को दी गई।मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह,संरक्षक अजीत मिश्रा,संयोजक अशोक पांडेय सह संयोजक संतोष मिश्र, कार्यक्रम महामंत्री विशाल मिश्र को बनाया गया।वहीं महोत्सव के मार्गदर्शक मंडल सच्चिदानंद मिश्र,मधेश्वर नाथ मिश्र,नागेश नाथ मिश्र,दिनेश नाथ मिश्र,भ्रमरेश मिश्र, दीपक कुमार मिश्र,समोद कुमार मिश्र, हृदयेश मिश्र,ललन कुमार, संतोष मिश्र,सरोज मिश्र को जिम्मेवारी दी गई। परामर्श दातृ समिति में रंजन मिश्र,गिरिजेश मिश्र,अमरेश मिश्र को रखा गया। महोत्सव के दिन राष्ट्रीय स्तर के ज्योतिर्विंदों का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। विदित हो कि पंडित गंगाधर शास्त्री आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व एक छोटे से ग्राम करहरी से चलकर आगरा गए और वहां के राजघराने के लोग उनकी विद्वता से प्रसन्न होकर सैकड़ो एकड़ जमीन दान दी और उस जमीन में उन्होंने विश्व स्तरीय शिक्षालय की स्थापना की।आगरा कॉलेज के संस्थापक पंडित गंगाधर शास्त्री से जुड़े बहुत से अनछुए पहलू हैं जिन्हें महोत्सव के माध्यम से देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। मौके पर सोहन सिंह,मनदीप सिंह,सत्येंद्र नारायण पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button