न्यूज

श्रीअरविन्द सोसायटी केन्द्र गया में 24 नवम्बर 2025 को सिद्धि दिवस मनाया गया

गयाजी; पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः काल प्रथम सत्र में श्रीमां श्रीअरविन्द के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर धूप-दीप जलाकर आत्म निवेदन किया गया।श्रीमां का ध्वजारोहण किया गया।फिर प्रार्थना और ध्यान, सावित्री पुस्तक पढ़कर श्रीमाताजी के संगीत के साथ ध्यान किया गया।

 

द्वितीय सत्र (संध्या 5.00 बजे से 7.00बजे तक) में उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर,धूप काठी जलाकर श्रीमां श्रीअरविन्द को नमन किया ।प्रार्थना और ध्यान पुस्तक से तीन प्रार्थनाएं तीन विभिन्न साधकों द्वारा पढ़ा गया। उसी प्रकार माता पुस्तक का तीन अध्याय तीन विभिन्न साधकों के द्वारा पढ़ा गया। केन्द्र के सचिव श्री विनय कुमार सिन्हा ने 24 नवम्बर सिद्धि दिवस के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया।

श्रीमां का अन्तिम दर्शन 15 अगस्त 1973 का विडियो रिकॉर्डिंग दिखलाया गया। इसके पश्चात श्रीमाताजी के संगीत के साथ ध्यान किया गया।

अंत में प्रसाद वितरण और जलपान के साथ सभा विसर्जित हुई। उपस्थित साधकों ने अपनी मासिक पत्रिका प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर श्री विनय कुमार सिन्हा, सचिव,श्री हिमांशु किशोर सिन्हा,श्री सुनील कुमार सिन्हा, श्री कमलेश प्रसाद, डॉ गोलोक बिहारी श्रीवास्तव,श्री विनोद वरविगहिया,श्री जयदीप मित्रा, श्रीमती गीता सिन्हा, डॉ आशुतोष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button