न्यूज

शादीशुदा आशिक चढ़ा टावर पर, विधायक ने बचाई जान

शादीशुदा आशिक चढ़ा टावर पर, विधायक ने बचाई जान

समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – प्रखंड के ररियाही पंचायत निवासी बाबूदेव राय के कारखाना चौक स्थित टावर पर एक शादीशुदा आशिक ने लगातार पाँच घंटे चढ़े रहने व घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता व और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। मामला किसी अन्य शादीशुदा युवती के प्रेम-प्रसंग का है तथा प्रेम में नाराजगी होने पर उसने टावर पर चढ़कर अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहा।
सूचना मिलते ही तत्काल मोरवा विधायक रणविजय साहू ने मौके पर पहुँचकर तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से युवक के साथ धैर्यपूर्वक बातचीत करके एवं अथक प्रयास से युवक को टावर से सकुशल नीचे उतारा तथा समय रहते प्रयास से एक बड़ी अनहोनी घटना घटित होने से टल गई। इसके उपरांत प्रशासन द्वारा युवक को चिकित्सकीय जाँच हेतु अस्पताल भेजा गया। साथ ही विधायक ने युवक के पिता से शिष्टाचार मुलाकात करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button