डॉ भावना को ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार सम्मान
22 फरवरी 2026, विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी एवं लोकभाषा; अनुसंधान केंद्र, वाराणसी के द्वारा डॉ भावना को उनकी सुदीर्घ साहित्य -साधना एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान हेतु ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार सम्मान
से अलंकृत किया गया।
यह सामान विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी के संस्थापक निदेशक डाॅ मधुकर मिश्र, संरक्षक केशव जालान भाई जी तथा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ कौशिक के द्वारा वाराणसी, उत्तर प्रदेश में दिया गया। इस अवसर पर मंच पर सुप्रसिद्ध गीतकार डाॅ बुद्धिनाथ मिश्र जी , डाॅ संजय पंकज जी ,रणजीत पटेल जी के अलावा सभागार में देश विदेश के सैकड़ो विद्वान उपस्थित थे। सम्मान के बाद डाॅ बुद्धि नाथ मिश्र जी ने डाॅ भावना को बधाई देते हुए उनके सतत सर्जना के लिए आशीर्वाद दिया। डाॅ भावना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए विशेष है क्योंकि यह सम्मान हिंदी ग़ज़ल के प्रणेता गजलकार दुष्यंत कुमार के नाम से जुड़ा हुआ है। बाबा विश्वनाथ की नगरी और तुलसीदास की भूमि पर मिला यह सम्मान मुझे बे तथा जिम्मेदारी पूर्ण सृजन के लिए प्रेरित करेगा। डाॅ भावना को यह सम्मान मिलने पर डाॅ अरुण तिवारी , डाॅ प्रसन्न वदन चतुर्वेदी ,धर्मेंद्र गुप्त साहिल इत्यादि गज़लकारों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की।



