
औरंगाबाद 1/5/25
जिला मुख्यालय औरंगाबाद से 15 किलोमीटर की दूरी के अवस्थित जम्होर थानांतर्गत मोक्षदायिनी पुनपुन एवं पुण्यदायिनी बटाने के पावन संगम तट पर अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल विष्णु धाम के प्रांगण में न्यास समिति एवं विष्णु धाम महोत्सव आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में विष्णु धाम का पवित्र दिन गुरुवार के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बारुण के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज अग्रवाल की गरिमामई उपस्थिति रही। विष्णु धाम महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह,वर्तमान महंत बालकानंद ब्रह्मचारी, न्यास समिति के सचिव उपेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता,पंचायत समिति सदस्य अनिल अग्रवाल द्वारा विष्णु धाम के विकास के लिए मुख्य अतिथि को प्रतिवेदन स्वरूप कहा गया कि यह प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित पर्यटन के सभी मानकों को पूरा करने वाला सनातनी परंपरा का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यदि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है तो आने वाले भविष्य में यह औरंगाबाद जिले के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार होगी। आचार्य छोटेलाल गौड़ द्वारा पंचोपचार विधि से विष्णु धाम के प्रांगण में मुख्य अतिथि के सान्निध्य में विशेष पूजा अर्चना कराई गई। मुख्य अतिथि को विष्णु धाम का दर्शन कराया गया।विष्णु धाम का दर्शन कर मुख्य अतिथि अभिभूत हो गए। मौके पर संजय गुप्ता,कुंदन सिंह सोनू,राजीव कुमार बबलू,राणा सुनील सिंह,अधिवक्ता राम पुकार ओझा,मधुसूदन त्रिवेदी,गायत्री शक्तिपीठ के संयोजक अशोक प्रसाद शौंडिक, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार सिंह, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने बताया कि औरंगाबाद एवं बारुण प्रखंड के सीमा पर अवस्थित विष्णु धाम सैंकड़ों वर्ष प्राचीन परमहंस संत खाकी बाबा द्वारा स्थापित वैष्णवी परंपरा का महान तीर्थ स्थल है। पुनपुन के प्रथम संगम तट पर अवस्थित होने के कारण इसकी महता को शास्त्रों में भी वर्णित किया गया है।गया तीर्थ के प्रथम द्वार के साथ-साथ प्रथम पिंड स्थल के रूप में भी इस स्थल को जाना जाता है यदि इस स्थल को विकसित कर दिया जाता है तो जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से इसकी एक विशेष पहचान होगी।मौके पर जनेश्वर पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।




