न्यूज

वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण मंच पर सम्मानित हुए संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय

औरंगाबाद 11/6/25, नवीनगर प्रखंड के मशहूर ग्राम जयपुर के निवासी गया संज्ञा समिति के जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय जी को राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की बैठक वाराणसी सम्मानित किया गया।यह बैठक वरुण बिहार में आयोजित की गई थी।जिसमें,पूरे भारत और वाराणसी के आस पास के सैकड़ों स्वजातीय लोग शामिल हुए।इस बैठक में इस संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ श्री देव मिश्र ने सभी सदस्यों को अंगवस्त्र और माला देकर सम्मानित किया । वहीं संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय को सामाजिक सरोकारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। इस बैठक में दहेज प्रथा, दहेज मुक्त विवाह और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों की शिक्षा शादी और यज्ञोपवित संस्कार की व्यवस्था में मदद करने को लेकर सभी सदस्यों के द्वारा जोर दिया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष रवीश दत्त मिश्र, अरुण कुमार पांडेय, श्री ज्ञानेश पाण्डेय प्रवक्ता मान्धाता मिश्र सहित संज्ञा समिति औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, विशाल मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस दौरान संज्ञा समिति जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि समाज का उद्देश्य, आर्थिक रूप से कमज़ोर असहाय लोगों की मदद करना है।राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण मंच पर सम्मानित होने पर संज्ञा समिति के लोगों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी बधाई दिया जिसमें प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, हरि पाठक, अजीत मिश्र, विनय कुमार मिश्र, उज्जवल रंजन, दुर्गेश भारद्वाज, मनीष पाठक,हेरंब मिश्र, धनंजय जयपुरी, श्री राम पांडेय, शैलेंद्र मिश्र शैल, आशुतोष पाठक, संतोष मिश्रा, रौशन मिश्रा, शिवनारायण सिंह, आनंद मिश्रा, सिद्धनाथ मिश्रा, मनोरंजन पाठक, जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button