न्यूज

औरंगाबाद के अतिथि लेखक राकेश कुमार रचित गोदान काव्य रूपांतरण का लोकार्पण 29 जून को

औरंगाबाद , जिले की साहित्यिक उर्वरता को संजीवनी प्रदान करने वाले प्रसिद्ध कवि एवं लेखक,हिन्दी साहित्य भारती,झारखण्ड के महामंत्री राकेश कुमार रचित गोदान(काव्य रूपान्तरण) का लोकार्पण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह, आई आई टी आई एस एम धनबाद के डिप्टी डायरेक्टर डॉ धीरज कुमार सिंह,अशर्फी हॉस्पिटल, धनबाद के निदेशक डॉ हरेन्द्र सिंह और जी एन कॉलेज, धनबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ पी शेखर के कर कमलों से हिन्दी साहित्य भारती की धनबाद जिला इकाई द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह में जे के सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल,धनबाद में 29 जून 2025 को होगा।

संस्था की प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ संगीतानाथ एवं धनबाद जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ विश्वजीत विश्वकिरण के संयोजन में आयोजित समारोह में प्रेमचंद साहित्य के विशेषज्ञ साहित्यकार संजय सिंह चंदन मुख्य वक्ता होंगे जबकि संचालन लोकप्रिय कवि अनंत महेंद्र करेंगे। अतिथियों का स्वागत संस्था की महामंत्री डॉ स्नेहलता, मार्गदर्शक स्नेह प्रभा पांडेय एवं कोषाध्यक्ष रिंकू दुबे वैष्णवी के नेतृत्व में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button