न्यूज
नाले में डूबने से छात्र बालक की मौत गाडरवारा
ग्राम कामती एवं आमगांव के बीच पड़ने वाले नाले में 11 वर्षीय बालक की मौत , जानकारी के अनुसार बालक दिव्यांश साहू पिता मनमोहन साहू निवासी ग्राम कामती निवासी जिनका बालक छात्र स्कूल की बोलकर आमगांव गया था।
यह बालक समीप शासकीय स्कूल आमगांव में कक्षा छठवीं का छात्र बताया जा रहा है। अपने घर से स्कूल गया हुआ था घटना आज करीब 12 बजे की बताई जा रही है ।
शायद यह हादसा नहाने के कारण में हुआ हो परिजनों का बुरा हाल, वही जानकारी लगते ही ग्राम के लोगों ने एवं परिवार जन ने मौके पर पहुंचे। तुरंत ही बालक को शासकीय अस्पताल गाडरवारा ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



