BiharUPदिल्ली

राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच की कार्यकारिणी समिति का किया गया गठन

(औरंगाबाद): जानी मानी साहित्यिक संस्था कवि स्पर्श मंच के कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया । इसके अंतर्गत डॉ गीता पांडे अपराजिता, डॉ राजेश तिवारी माखन , डॉ रामनिवास तिवारी आशुकवि, आदरणीय हीरा सिंह कौशल और आदरणीया शहाना परवीन शान को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया । इसी के साथ ही आदरणीय सुरेश विद्यार्थी औरंगाबाद को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष और आदरणीया शिखा पाण्डेय को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री राम राय ने इस अवसर पर कहा कि कवि स्पर्श साहित्य और सभ्यता को समर्पित होकर नए रचनाकारों के लिए वरदान साबित हुआ है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कवि स्पर्श मंच सबसे अलग है जो रचनाकारों की रचनाओं को अपने साहित्यिक पोर्टल पर भी प्रकाशित करता है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिखा पाण्डेय ने बताया कि कवि स्पर्श मंच से देश के कोने-कोने से रचनाकार जुड़े हैं, जो विभिन्न समूह और त्योहार पर मंच द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनो में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। डॉ रामनिवास तिवारी आशु कवि ने कहा कि कवि स्पर्श द्वारा अनेकों कविता संकलन प्रकाशित किए गए हैं , जिसमें ऑपरेशन सिंदूर अत्यंत अनुपम है। डॉ राजेश तिवारी मक्खन ने कहा कि इस मंच के द्वारा किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है। डॉ गीता पांडे अपराजित ने कहा कि कवि स्पर्श का प्रचार प्रसार घर-घर होना चाहिए। कभी एक्सप्रेस मंच के संरक्षक मंडल में शामिल आदरणीय हीरा सिंह कौशल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कवि स्पर्श और तेजी से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। पटियाला पंजाब की शाहाना परवीन शान ने अपने संदेश में कहा कि कवि स्पर्श मंच नवोद्भि कवियों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button