न्यूज

ई.एस.आई. फार्मासिस्ट एसोसिएशन सहारनपुर क्षेत्र के बृज मोहन अध्यक्ष, अरविंद उपाध्यक्ष और कृष्ण कान्त मिश्र महामंत्री बनाये गये

दिनांक-12 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को ई०एस०आई० डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा सहारनपुर क्षेत्र सहारनपुर का 7वां द्विवार्षिक सम्मेलन शांति नगर मेरठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न हुआ। अधिवेशन में सहारनपुर क्षेत्र के समस्त फार्मासिस्ट उपस्थित हुए। अधिवेशन की अध्यक्षता वरिष्ठ फार्मासिस्ट हेम सिंह तोमर द्वारा की गई। अधिवेशन का प्रारंभ समस्त सदस्यों के माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात आलोक द्विवेदी द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया। साथ ही साथ संगठन में पारस्परिक समन्वय स्थापित करते हुए एकता बनाए रखने के लिए जोर दिया गया।

अधिवेशन के द्वितीय चरण में सहारनपुर क्षेत्र के कार्यकारिणी का चुनाव हेम सिंह तोमर की देख रेख में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न कराया गया। जिसमें बृज मोहन को अध्यक्ष, कृष्ण कान्त मिश्र को सहारनपुर क्षेत्र का महामंत्री, जनाब समीर खान कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद गिरी को उपाध्यक्ष, नीरज अग्रवाल को संरक्षक, आलोक द्विवेदी को संगठन मंत्री, विनय मालवीय को सम्प्रेक्षक, संतोष कुमार, हेम सिंह तोमर और राजवीर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। साथ ही संतोष कुमार को प्रांतीय क्षेत्रीय मंत्री एवं हेम सिंह तोमर को प्रांतीय क्षेत्रीय सदस्य नामित कर प्रांतीय कार्यकारिणी में भेजने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। तथा 2 नवम्बर 2025 को कानपुर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में सबको जाने की अपील भी की गई। इसके पश्चात् सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई। अंत में लजीज भोजन के साथ सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदा हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button