लोकप्रिय समाजसेवी काव्य हृदय सुधीर कुमार यादव की पुत्री “स्वाति ” का शुभ विवाह “अजीत” के संग पूर्ण सनातन पद्धति से हजारीबाग मे भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ

लोकप्रिय समाजसेवी, काव्य हृदय सुधीर कुमार यादव एवं माया देवी की चतुर्थ सुपुत्री ” शवाति ” का भव्य विवाह हजारीबाग झारखंड मे संपन्न
______________________
हजारीबाग (झारखंड ) गुड़वा ग्राम निवासी पूर्व लोकप्रिय समाजसेवी, संपूर्ण जीवन योगगुरु, काव्य हृदय, बाल स्वयं सेवक, भारतीय मजदूर संघ, सोनभद्र ( उत्तर प्रदेश) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र जिला के पूर्व, बजरंग दल के जिला संयोजक रहे, हिंडाल्को कंपनी के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ कर्मचारी,जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी सुधीर कुमार यादव की चतुर्थ सुपुत्री “शवाति” का परिणय संस्कार जहानाबाद जिला (बिहार)के चातर ग्राम निवासी श्री राम सेवक यादव के द्वितीय सुपुत्र ” अजीत ” जी के साथ पूर्ण सनातन विधि विधान से दिनांक : 22/06/2026 को भव्य पूर्वक व्यापक साज सज्जा और शानदार व्यंजनों और विभिन्न पकवान के प्रकार से बारातियों के स्वागत अतिथ्य मे संपन्न हुआ ! बारात मे दो दर्जन गाडियाँ,झूमर, बत्ती, बैंड पार्टी, डी. जे और जोरदार पटाखों की गूंज से शोभायमान हुआ!!
इस अवसर पर वर पक्ष के अतिथियों मे मनोज जी, पप्पू जी, दीपक जी ( सभी दामाद) , बहनोई प्रदीप यादव, जगत कुमार जी सहित सैकड़ों लोग बारात में शामिल थे !! जबकि वधू पक्ष से बारात के स्वागत मे प्रसादी यादव,काली यादव, (दामाद संजीव, जितेंद्र यादव, केशव जी ), (बिटिया सुधा, मिनी, पूजा ) विकास यादव, आकाश यादव,सुधीर जी के परम मित्रों मे आचार्य संजय सिंह’ चंदन ‘ पूर्व महाप्रबंधक ( पॉवर प्लांट) एवं के सी एन क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं रेणुसगार सोनभद्र से बचन पाल जी एवं जुगल किशोर जी सहित सैकड़ो रिश्तेदार और संबंधी और गणमान्य मित्र और पड़ोसी उपस्थित थे ! सभी अतिथियों का स्वागत सुधीर जी की धर्मपत्नी माया देवी उनकी पुत्री सुधा, मिनी, पूजा व उनके दामादों और सुधीर जी के भाई- भतीजों व मित्रों ने किया !!
इस अवसर पर बधाई देने वालों मे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य
इन्द्र बहादुर सिंह ( सोनभद्र),सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच ,मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोला नाथ तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ कृपा शंकर मिश्र , पूर्व सांसद
अयोध्या – विनय कटियार ने दूरभाष से विवाह पर बधाई और आशीर्वाद दिया ।




