न्यूज

रानी तालाब में 06 को होगा 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन

देव। पुरुसोत्तम मास में देव में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह के लिए माँ काली की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट के सदस्यों नें पुरे देव प्रखंड के सनातनी कीर्तन मंडली को आमंत्रित कियें हैँ l पुरे उत्साह के साथ पुरुसोत्तम मास में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन किया जायेगा l इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए रानी तालाब के चारों ओर दीपों से सजाया जायेगा l देव में इस अखंड पाठ को सफल बनाने में समाजसेवी दीपक धनराज, राहुल सिंह, गोरख साव, संतोष भारती, गुड्डू सिंह, राजबंश सिंह, मनीष कुमार, चन्दन कुमार नें सप्ताह भर से श्याम नारायणी परिवार के सदस्यों को एकत्रित करने के लिए पुरे तन, मन और धन लगा दियें हैँ l आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा . लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत होगी . अखंड रामायण पाठ के माध्यम से देश, समाज और शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की जाएगी .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button