शिक्षक अनिल गोस्वामी की भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई
इटखोरी, : एस एस केवी प्लस 2 उच्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल गोस्वामी का समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई । इस मौके पर सेवा निर्मित शिक्षक अनिल गोस्वामी को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार अनिल गोस्वामी के कार्यों को सदैव याद रखेगा। इनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल गोस्वामी में कहा कि 1992 में इस विद्यालय ने योगदान दिया था 33 वर्षो का कार्य हमेशा याद रहेगा । इस विद्यालय के कर्मियों का प्रेम सम्मान व स्नेह हमेशा याद रखेंगे । इस मौके पर प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा, कोनी विद्यालय के प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार साव , रघु रविदास, तुलेश्वर साहू, संजय कुमार, सुनील दांगी, प्रवीण कुमार ,भास्कर मोहित, हेमराज मेहता, विकास कुमार, मिराज उद्दीन, प्रदीप पांडे, अनिल कुमार, मृत्युंजय कुमार अभय पांडे, चिरंतन मुनि,उपेन्द्र शर्मा,पंकज कुमार, जय शर्मा, क्लर्क मृदुला कुमारी, विजय कुमार, चपरासी देवचरण सिंह विद्यालय अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह प्रोजेक्ट बालिका के प्रधानाध्यापक विनित कुमार,राधा पांडेय विकास कुमार सोनी, संतन शर्मा, बिरजु दांगी सुकान्त रंजन समेत अन्य उपस्थित थे ।
————



