पृथ्वीराज चौहान पुण्यतिथि शौर्य दिवस के रूप में मनाई गई

सम्मान समारोह का भी किया गया आयोजन
औरंगाबाद 11/3/26,जिला मुख्यालय औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ के समीप पृथ्वीराज चौहान स्मृति स्थल के प्रांगण में पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भारत माता के अमर सपूत, वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान जी की पुण्यतिथि समारोह शौर्य दिवस के रूप में मनाए गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नबीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू बाबु,फिजिशियन डॉ ब्रजकिशोर सिंह,प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष कुमार,कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, भाजपा नेत्री अनीता सिंह समाजसेवी अधिवक्ता कौशल कुमार सिंह दानिका के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार,शशि देवी दानिका, प्रसिद्ध ज्योर्तिविद शिवनारायण सिंह महेंद्र भगत द्वारा पृथ्वीराज चौहान जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।संचालन की जिम्मेवारी सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह द्वारा निभाई गई ।दानिका संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान की प्रस्तुति की गई एवं पृथ्वीराज के जीवन से संबंधित गीत की भी प्रस्तुति की गई। वरीय सदस्य प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिंह ने पृथ्वीराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विषय प्रवेश करते हुए बताया कि पृथ्वीराज ने विषम परिस्थितियों में भारत माता की अस्मिता की रक्षा करने में अपने प्राणों को आहुति दे दी। पूर्व विधायक डब्लू बाबू ने ट्रस्ट के ऊपरी तल्ला पर जरुरतमंद बच्चों के लिए लाइब्रेरी का निर्माण करने मैं मदद करने की बात कही जिसमें समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो सके।डॉ ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि समाज को नई दशा एवं दिशा देने के लिए सामाजिक एकता जरूरी है।पृथ्वीराज चौहान जी की कुलदेवी आशापूर्णा माता के मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट के सदस्यों से अपील की।धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया एशियाई पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट मनोज भगत,न्यूज़ 18 में एंकर बनने वाले रश्मि शंकर एवं लोगों को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह पुष्प हार एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,उपाध्यक्ष डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह एवं डॉ संजीव रंजन,भीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,वरीय सदस्य सत्येंद्र नारायण सिंह,चंद्रप्रकाश विकास संजय कुमार सिंह कमलेश सिंह रामभजन सिंह शैलेंद्र सिंह हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,समकालीन जवाबदेही पत्रिका के संपादक डॉ सुरेद्र,प्रसाद मिश्र,रविंद्र कुमार सिंह,जयंत प्रकाश अभिषेक सिंह,चंदन सिंह चौहान शिक्षाविद सुनील कुमार सत्यचंडी धाम के राजेंद्र सिंह, विपिन ठाकुर, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।




