सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर को पर्यावरण रक्षक सम्मान

सहारनपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कवि स्पर्श के संस्थापक महोदय श्री राम राय जी के द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता विषय-पर्यावरण संरक्षण भारत के सभी साहित्यकारों के लिए आयोजित की गई। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने भी भाग लिया जिसमें सुनील कुमार “खुराना” नकुड़ सहारनपुर सहारनपुर की कविता ने अपना उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। कवि स्पर्श के संस्थापक महोदय जी के द्वारा सुनील कुमार “खुराना” को “पर्यावरण रक्षक सम्मान” 2025 से सम्मानित किया गया। श्री राम राय जी के द्वारा सुनील कुमार “खुराना” को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। जब श्री राम राय जी से हमारे संवाददाता की बात हुई तो उन्होंने हमें बताया कि सुनील कुमार “खुराना भारत के एक अच्छे शिक्षक और साहित्यकार हैं। सुनील कुमार “खुराना” ने अनेक रचनाएं लिखकर देश और समाज को एक नहीं गति प्रदान की है। सुनील कुमार “खुराना” को देश-विदेश में अनेकों बार सम्मानित किया जा चुका है। अभी हाल ही में सुनील कुमार “खुराना” का साझा संकलन “ऑपरेशन सिंदूर” प्रकाशित हुआ है। इस साझा संकलन पुस्तक की रचना में सुनील कुमार “खुराना” ने देश प्रेम को बढ़ावा देते हुएं दुश्मन पाकिस्तान को अपने शब्दों में कड़ा जवाब दिया है। सुनील कुमार “खुराना” भारत के एक जाने माने साहित्यकार हैं जो अंतर्राष्ट्रीय ख्याति ख्याति प्राप्त साहित्यकार है। सुनील कुमार “खुराना” को पर्यावरण रक्षक सम्मान 2025 की उपलब्धि को प्राप्त करने पर अनेक लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है जिनमें मुख्य रूप से नगीनी देवी,बेबी रानी, साक्षी,खुशी,दिव्या,नैनसी,भानु प्रताप सिंह सन्नी,रूमन,नीरज कुमार,सोनम,स्विटी,रेनू, देवेंद्र,दीपा, विनोद कुमार,डॉ अनीता आदि है।




