शिक्षक सुनील कुमार “खुराना” ने तिरंगा रैली निकाली

नकुड सहारनपुर; आज दिनांक 13 8.25 को शिक्षक सुनील कुमार “खुराना” ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड सहारनपुर की ग्राम सभा बाधी नकुड़ सहारनपुर में तिरंगा रैली निकाली।
सुनील कुमार “खुराना” ने विद्यालय के सभी बच्चों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करने हेतु देशभक्ति के नारे लगवाएं। सुनील कुमार खुराना ने बच्चों को बताया कि तिरंगा रैली हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सुनील कुमार “खुराना” बच्चों को बताया कि जो लोग देश और समाज के लिए समर्पित होते हैं उन्हें देश और समाज सदा ही याद करता है।
जब हमारे संवाददाता की बात शिक्षक सुनील कुमार “खुराना” से हुई तो शिक्षक सुनील कुमार “खुराना” ने हमें बताया कि मेरे 140 साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। मैंने श्रृंगार रस,भक्ति रस,करुणा रस,वीर रस में अनेक रचनाएं लिख दी है। सुनील कुमार “खुराना” ने हमें बताया कि मेरी 170 रचनाएं गूगल पर अपलोड हो चुकी है। जब हमने सर्च करके दिखा तो वास्तव में सुनील कुमार खुराना की 170 रचनाएं गूगल पर अपलोड हो चुकी है।राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में सुनील कुमार “खुराना” के साहित्य प्रेम,नवाचार शिक्षक, सामाजिक चेतना को जागृत करने हेतु अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वास्तव में सुनील कुमार “खुराना” की लेखनी देश और समाज में एक नया इंकलाब लेकर आई है। सुनील कुमार “खुराना” की रचनाएं लोग गूगल पर पढ़कर अपने आप को लाभान्वित कर रहे हैं। तिरंगा रैली में शिक्षक सचिन कुमार जी,शिक्षक अमित कुमार, शिक्षक सूमित कुमार,शिवानी ब्रहम सिहं उपस्थित रहें।


