सरस्वती ज्ञान एजुकेशन फाउंडेशन ने कामर्स टॉपर हर्ष राज को उच्च शिक्षा के लिए किया आर्थिक मदद

औरंगाबाद 16/6/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद के ब्लॉक मोड़ के समीप अवस्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति स्थल के प्रांगण में सरस्वती ज्ञान एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक कार्यों के बढ़ते कदम के निमित जरूरतमंद विद्यार्थियों को मदद करने का जो बीड़ा उठाया है उस कार्य को आज मूर्त रूप दिया गया।इसके तहत आज हर्ष राज इंटर कॉमर्स में टॉपर हैं जो सरस्वती विद्या मंदिर औरंगाबाद के विद्यार्थी हैं उनको संस्था के सचिव डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा 30799 रुपए का चेक प्रदान किया गया। जिससे वे कॉमर्स के पढ़ाई कर कॉमर्स संकाय से जो सबसे बड़ी उपलब्धि होती है उसे वे प्राप्त कर सकें। साथ ही साथ उनके माता-पिता को भी अंगवस्त्र पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया।अपने बच्चों को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने उद्बोधन में उनके माता-पिता ने कहा कि वे बच्चों के साथ पढ़ाई के समय सिर्फ बैठते हैं ताकि वे अध्ययन को सुचारू रूप से गति प्रदान कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेवारी शब्दाक्षर के जिलाध्यक्ष नागेंद्र केसरी ने निभाई।मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह,जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह,महामंत्री धनंजय जयपुरी,रविंद्र शर्मा समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र की गरिमामई उपस्थिति रही।इस कार्य को सभी अतिथियों ने सराहना की और शुभकामना दिया ताकि आगे भी इस तरह के कार्य को गति प्रदान करते रहें। ग्लोबल एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार की विशेष सहभागिता रही।मौके पर पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह,वरीय सदस्य संजय कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह, रणजीत सिंह,हास्य कवि विनय मामूली बुद्धि,लवकुश प्रसाद सिंह, चंद्रकांत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




