मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नरसिंहपुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों की तरह मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नरसिंहपुर जिला इकाई ने भी एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर शीतला पटले को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों की रैली पत्रकार जनसंवाद केन्द्र से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंची। 21 सूत्रीय मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू करने के अलावा विभिन्न मांगों के ज्ञापन को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने पढ़ा और प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। पत्रकार सुरक्षा कानून के अलावा विभिन्न मांगों के आपके इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री जी को जल्द पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत काबरा, संभागीय उपाध्यक्ष संजय जैन, जिला अध्यक्ष बालमुकुंद विनोद कोरी, संभागीय सचिव देवेंद्र बुनकर, संभागीय संयुक्त सचिव संतोष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय साहू, महासचिव मनोज नौरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, संयुक्त सचिव ललित श्रीवास्तव, समीर खान, पंकज गुप्ता, अभय तिवारी, तुलसी नौरिया, नरेंद्र श्रीवास्तव, अरूण शर्मा, सुरेश गिरदौनिया, अमित विश्वकर्मा, संतोष दुबे, गोपाल दुबे, सुबोध नामदेव, तेंदूखेड़ा से राजू सिंह राजपूत, प्रदीप पटेल, राजाराम जाटव, बबलेश रजक, दशरथ सिंह, अरूण झारिया, रविंद्र चौधरी सहित अनेक श्रमजीवी पत्रकार साथी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button