6 मार्च को तुतला भवानी महोत्सव

औरंगाबाद 5/2/26, प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल तुतला भवानी मंदिर के प्रांगण में तुतला भवानी महोत्सव 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए तुतला भवानी न्यास समिति के मुख्य संरक्षक औरंगाबाद जिले के बड़ेम निवासी महोत्सव रत्न संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 6 मार्च को पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार राजकीय स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। न्यास समिति के अध्यक्ष गुरचरण यादव सचिव धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि उक्त तिथि को सुबह सवेरे मां तुतला भवानी की षोडशोपचार विधि से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी साथ उनकी महिमा गरिमा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।उद्घाटन सत्र के बाद प्रसिद्ध लोक गायिका तान्या मौआर, अरविंद अकेला उर्फ कल्लू जी,अनुपम यादव,स्वाती मिश्रा सहित प्रख्यात कलाकारों की शानदार प्रस्तुति होगी। साथ-ही-साथ स्थानीय स्तर पर जो भी कलाकार चर्चित हैं उनकी भी प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव आयोजन की सारी तैयारियों की समीक्षा की गई समीक्षोपरांत पाया गया कि सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। विदित हो कि तुतला भवानी पावन पवित्र स्थल है।इस शक्ति स्थल की महिमा पुराणों में भी वर्णित है।इस स्थल के किनारे जो प्राकृतिक जलप्रपात है उसे देखने प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु भक्त,पर्यटक आते हैं ।प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित इस स्थल को प्रसारित प्रचारित करने के वास्ते महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।




