ओबरा महोत्सव को कैलेण्डर में शामिल करते हुए आयोजन हेतु 25 लाख का आवंटन आवंटित करने की पर्यटन विभाग से मांग

इसके तहत मां देबी मंदिर ओबरा, बुद्ध स्थल मनोरा एवं शहीद जगतपति कुमार स्मारक स्थल को हाईलाइट करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित।
औरंगाबाद , उक्त निर्णय ओबरा महोत्सव आयोजन समिति की आज हुई बैठक में लिया गया । बैठक अध्यक्ष रामसेवक प्रसाद पूर्व मुखिया की अध्यक्षता में श्री कृष्ण सिंह स्मृति स्थल ओबरा में संपन्न हुई । महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि ओबरा महोत्सव विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है । इस वर्ष 6 एवं 7 सितंबर को आयोजित है । इसके तहत शोभा यात्रा, संगोष्ठी, सांस्कृतिक एवं बोद्धिक प्रतियोगिताएं, सम्मान समारोह, एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे । इसमें स्थानीय कलाकारों और छात्र छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर मंच प्रदान किया जाएगा । परंतु आयोजन में आर्थिक कमजोरी बाधा पैदा कर रही है । इसलिए उक्त महोत्सव को पर्यटन विभाग विहार सरकार के कैलेंडर में शामिल करते हुए महोत्सव आयोजन हेतु 25 लाख रुपए आवंटन आवंटित करने की मांग की गयी । दुसरे प्रस्ताव के जरिए मां देबी ओबरा , बुद्ध स्थल मनोरा एवं शहीद जगतपति कुमार स्मारक स्थल को हाईलाइट करने संबंधी संगोष्ठी और स्मारिका प्रकाशन पर बिचार किया गया तथा उक्त स्थलों को पर्यटन स्थल की मान्यता देने की मांग विहार सरकार से की गयी। अन्य प्रस्ताव के जरिए महोत्सव का एक खातू किसी बैंक या पोस्ट औफीस में खोलने का लिया गया बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, सचिव कौशिक दुबे, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद,दिनेश्वर गुप्ता, प्रदीप कुमार। शैलेष कुमार,संजय कुमार जायसवाल, शिवनारायण प्रसाद,सह सचिव संजय मालाकार, अनील कुमार मेहता,प्रभात भगत, युगल किशोर पांडेय, कमल किशोर पांडेय, चाणक्य परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार चौबे आदि मौजूद थे।




