न्यूज

पुस्तक विमर्श सह कवि सम्मेलन

पुस्तक विमर्श सह कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय रामेश्वर महाविद्यालय के सभागार में एन बी आई संस्था के तत्वावधान में किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी, डॉ संजय पंकज, अरविंद कुमार, गया जी, दीपक कुमार, जहानाबाद से डा०भगवानलाल सहनी द्वारा रचित पुस्तक “राष्ट्र की अवधारणा और हिन्दू”पर व्यापक चर्चा की। चर्चा करते हुए अतिथियों ने इस पुस्तक के महता पर प्रकाश डाला। हिन्दू राष्ट्र की व्यापकता और आज के समय में इसकी उपयोगिता पर बल दिया। गिरती संवेदना और और घटते मूल्य और अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत को समीचीन बताया। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ संजय पंकज, हेमा सिंह,सतीश कुमार साथी, राजीव नयन राहुल, सविता राज, अरविंद कुमार, दीपक कुमार ने अपनी अपनी रचना पढ़ी।मंच संचालन सविता राज व गोपाल फलक ने किया।इस अवसर पर पर्यावरणविद् सुरेश कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर सुरेश कुमार पप्पू, संजीव कुमार, प्रमोद नारायण मिश्र , आंनद कुमार,रूपक कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button