न्यूज

बागेश्वरी साहित्य परिषद् द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर की काव्य गोष्ठी

🌱 एक पेड़ मां के नाम अभियान🌴

जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

(सन्तोष अग्रवाल की रिपोर्ट)

म. प्र.जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया

नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया वि.ख. चीचली के ग्राम पंचायत बसुरिया के NCI हाई स्कूल बसुरिया में आज रामेश्वर वर्मा के जन्मदिन पर बागेश्वरी साहित्य परिषद् द्वारा पर्यावरण काव्य गोष्ठी आयोजित किए जिसमें पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण पर कवि जनों द्वारा रचनाएं प्रस्तुत कि एवं मुख्य अतिथि श्री जयप्रकाश वर्मा जी श्री रामकुमार बड़कुर जी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं वृक्षों की महत्व को रेखांकित किया। संगोष्ठी के उपरांत विद्यालय एवं मुक्ति धाम में समिति सचिव रामेश्वर वर्मा के जन्मदिन पर वि.ख. चीचली की नवांकुर संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया गया, वही नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक रामेश्वर वर्मा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन का विषय रखें

वही उपस्थित जनों ने वर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्री जयप्रकाश वर्मा जी , कार्यक्रम अध्यक्ष पर्यावरण विद् श्री रामकुमार बड़कुर जी, बागेश्वरी साहित्य परि. अध्यक्ष श्री धनराज विश्वकर्मा जी ,श्री संतोष अग्रवाल सागर जी, वृक्ष मित्र संस्था संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह जी, वरिष्ठ कवि पुरुषोत्तम मुख्तयार जी, हास्य व्यंग के कवि दीपक गुप्ता जी, आशीष गोलू राय जी, राजेश जी प्रिय, आर. ङी. वर्मा जी , जन शक्ति सेवा समिति उकास घाट रामकृष्ण जी राजपूत , ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी हाकम सिंह वर्मा जी, चंद्रप्रकाश वर्मा जी, शिक्षक लक्ष्मीनारायण वर्मा , विद्यालय परिवार, हलकोरी नगपुरिया, महेन्द्र पटेल, अजय कुशवाहा , हरदौल संस्था से खुमान सिंह नगपुरिया जी , रामेश्वर वर्मा, गौशाला संचालक लीलाधर वर्मा , तरुण वर्मा , अरविन्द कुशवाहा , अभिषेक नौरिया , एवं समिति सदस्यों के साथ ग्राम जन उपस्थित रहे

कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष अग्रवाल जी एवं आभार व्यक्त रामेश्वर वर्मा द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button