गोरखपुर की शिखा पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय एकता दिवस सम्मान2025

गोरखपुर – राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर एकता दिवस सम्मान कवयित्री शिखा पाण्डेय,गोरखपुर को प्रदान किया गया।
इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के संस्थापक श्रीराम राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच साहित्य और संस्कृति की सेवा को समर्पित है।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अखिल भारतीय एकता दिवस कवि सम्मेलन में देश भर से कवियों ने भाग लिया था।प्राथमिक विद्यालय पिपरी,विकास खंड-बेलघाट में कार्यरत शिक्षिका सह कवियत्री शिखा पाण्डेय को एकता दिवस सम्मान मिलने पर उत्तर प्रदेश महासचिव राम बहाल सिंह”बहाल”,सत्यम उपाध्याय ,राखी पुरोहित,ज्ञानेंद्र ओझा,संतोष गिरी,अनंत कुमार त्रिपाठी,रीता गौतम,विनोद कुमार वर्मा,बरुण कुमार दुबे,पंकज पाण्डेय , प्रदीप कुमार सिंह और के डी यादव आदि ने इन्हें बधाई दिया है।





