न्यूज
डाॅ सुमन मेहरोत्रा”हिन्दी सेवी सम्मान” से सम्मानित की गई

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सुलभ की अध्यक्षता में बिहार के 14 साहित्यकारों को हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डाॅसुमन मेहरोत्रा भी मुजफ्फरपुर से शामिल रहीं,उन्हें भी हिन्दी की निरंतर सेवा के लिए “हिन्दी सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया। डॉ. सुमन मेहरोत्रा की रचनाएं राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं, प्रतिष्ठित समाचारपत्रों एवं सांझा संकलनों में प्रकाशित होती रहती हैं।



