न्यूज

जय कृष्ण राय के द्वारा संपन्न छत्रपति पटेल मंच का बैठक 

बिहार/समस्तीपुर– (संवाददाता- प्रकाश राय) – छत्रपति पटेल मंच समस्तीपुर, बिहार के तत्वावधान में आयोजित दिनांक- 24 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को एक बैठक राम स्वरूप राय के दरवाजे पर संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जय कृष्ण राय ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन विस्तार के लिए 15 जनवरी, 2026 से सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारी को नियुक्त कर संगठन विस्तार का कार्यक्रम चलाया जाएगा।

उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्वास्थ्य शिक्षा मध्य निषेध पर विशेष रूप से जोड़ दिया जाएगा। साथ ही संस्थापक, सदस्य एवं प्राथमिक सदस्य भी बनाए जाएंगे।

 

मौके पर डॉ.जवाहर राय, राम स्वरूप राय, चंद्रशेखर राय, गोपाल राय, अरुण राय, अशोक राय, नवल किशोर राय, डॉ. रमाकांत पटेल, राम प्रसाद राय एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button