न्यूज

समस्तीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े इंटर की छात्रा को गोली मारकर की हत्या

समस्तीपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने इंटर की छात्रा को गोली मारकर की हत्या

 

बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय)- जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया ग्राम में सोमवार सुबह को विद्यालय जा रही अंतर स्नातक की छात्रा सोनम कुमारी की बीच सड़क पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं तथा उक्त घटना के मामले की जाँच गम्भीरता से कर रही है। मृतका की पहचान कैजिया ग्राम वार्ड संख्या- 14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की हुई है। वह पूसा रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय में 12 वीं की छात्रा थी। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने वैनी थाना के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतका की माँ संगीता देवी के अनुसार, उनकी बेटी की गांव के ही एक युवक से बातचीत होती थी तथा घटना से एक दिन पूर्व जबरन शादी करने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने ही गोली मारकर हत्या की।

सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में एसपी एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। एसडीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जाँच में कुछ अहम सुराग मिले हैं तथा उनके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त समाचार लिखे जाने तक फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जाँच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button