न्यूज

लोक संचेतना फाऊंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न

बिलासपुर – दिनांक 10 अगस्त 2025 दिन रविवार को यदुनंदन नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ के हनुमान मंदिर परिसर में लोक संचेतना फाऊंडेशन के तत्वाधान मे स्थानीय पार्षदों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस समारोह के अति विशिष्ट अतिथि श्री धर्म लाल कौशिक विधायक बिल्हा (पूर्व अध्यक्ष विधान सभा) रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक संचेतना फाऊंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक श्री संगम त्रिपाठी जबलपुर रहे, मुख्य अतिथि के रूप में लोक संचेतना फाऊंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव शरण श्रीवास्तव “अमल” रहे।

श्री विपुल तिवारी, श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, श्री महेश श्रीवास, श्री दीपक दुबे, श्री अशोक शर्मा, श्री अनमोल सिंह, आदि कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन लोक संचेतना फाऊंडेशन के प्रांतीय सचिव श्री भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन मंदिर के व्यवस्थापक श्री जी यस चटर्जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button