
औरंगाबाद 22/5/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मोड स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति स्थल के प्रांगण में आयोजित की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह द्वारा किया गया।मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सचिव ने गत बैठक की संपुष्टि की और आगामी 1 जून को वीर शिरोमणि,सनातन संस्कृति के रक्षक पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा मासिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।जयंती समारोह धूमधाम से मनाने वास्ते उपाध्यक्ष डॉ संजीव रंजन के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।जयंती समारोह के मौके पर विचार गोष्ठी,विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।साथ ही साथ जयंती आयोजन के पूर्व उप समिति के बैठक में अन्य कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की जाएगी मौके पर वरीय सदस्य जगदीश सिंह,रामप्रवेश सिंह,पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह,शिक्षक संघ के नेता रामभजन सिंह,संजय कुमार सिंह,रंजीत कुमार सिंह,शैलेंद्र सिंह,सरपंच संघ के प्रांतीय पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह,भीम कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,जयंत प्रकाश,सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।



