विश्व खेल पत्रकारिता दिवस पर खेल संवाद का आयोजन

औरंगाबाद 2/7/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण साहित्यिक संस्था समकालीन जवाबदेही परिवार के तत्वावधान में विश्व खेल पत्रकारिता दिवस के अवसर पर खेल संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र के आह्वान पर संवाद के क्रम में प्रबंध संपादक सह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में खेल वैश्वीकरण के दौर में युवा पीढ़ी की सबसे पसंदीदा, रोचक एवं लोकप्रिय विषय के रूप में प्रतिबिंबित है।यह ऐसी विधा है जिसमें तन मन तो स्वस्थ रहती ही हैं साथ ही साथ धन भी अपनी आकांक्षा बरसाने लगती है। खेल पत्रकारिता सूचना के साथ-साथ खेल की कहानी और एथलीट साक्षात्कारों तक पहुंच प्रदान करके प्रशंसकों और खेलों के बीच पुल का कार्य करती है।खेल पत्रकार मैदान से स्टूडियो तक सकारात्मक रिपोर्टिंग कर मैच से पहले और बाद के कवरेज को मूर्त रूप प्रदान करती है।खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।खेल के प्रति उत्साह और जुनून को जगाती है। युवाओं को खेल में शामिल करने के लिए प्रेरित करती है। इसके माध्यम से सामाजिक मूल्य जैसे टीम वर्क,अनुशासन और कड़ी मेहनत कैसे की जाए इसके बारे में भी बताती है।खेल पत्रकारिता खेल प्रशंसकों के लिए मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।यह केवल जानकारी ही प्रदान नहीं करती है बल्कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, सामाजिक मूल्यों को उजागर करने में भी मददगार साबित होती है।आज जिस तरह से पूरी दुनिया में खेल के प्रति आम लोगों का आकर्षण बढ़ा है उसमें खेल पत्रकारिता का एक विशिष्ट योगदान है।खेल पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी कई संकटों का सामना कर खेल के मैदान से निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं तो उनके सामने कई चुनौतियां भी होती हैं। खेल पत्रकारिता ने खेल उद्योग में पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।




