डॉ गीता पांडेय अपराजिता की नौवीं काव्य कृति भक्त राज ध्रुव खंडकाव्य का विमोचन

राष्ट्रीय चेतना की प्रखर कवयित्री डॉ गीता पांडेय अपराजिता की नौवीं काव्य कृति भक्त राज ध्रुव खंडकाव्य का हुआ विमोचन
मथुरा, कविता कमाल की न्यू काव्य दर्शन फाउंडेशन अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय हिंदी सेवा संस्थान मथुरा -वृंदावन द्वारा कृष्ण जन्मभूमि के समीप सर्वेश्वरी सदन में सह विराट कवि सम्मेलन कवियों साहित्य मनीषियों का अलंकरण एवं पुस्तक विमोचन का भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री बाल किशुन जोशी जी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम मथुरा के उपायुक्त श्री राकेश त्यागी जी थे। कार्यक्रम का सफल व शानदार संचालन कवि संजू सूर्यम ठाकुर ने किया। अतिथियों द्वारा मांँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन के पश्चात मांँ वागीश्वरी की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन समिति द्वारा आगत कवियों, कवयत्रियों, साहित्यकारों का भव्य सम्मान किया गया ।तत्पश्चात डॉ गीता पांडेय अपराजिता द्वारा प्रणीत नौवी काव्य कृति *भक्त राज ध्रुव* खंडकाव्य का विधिवत विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस कृति के विमोचन की सबसे खास बात यह रही कि जिस धरा पर बालक ध्रुव तपस्या करके भक्त राज ध्रुव बने उसी धरा पर इस पुस्तक को विमोचन का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।इसी श्रृंखला में रायबरेली की पवित्र धरती से पधारी डॉ गीता पांडेय अपराजिता जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से चरित्र चिंतन और संस्कार की अभिव्यक्ति दी जिससे श्रोता समुदाय आह्लादित होकर सोचने के लिए विवश हो गया। डॉ अपराजिता जी को अत्यंत ही हर्ष की अनुभूति हुई कि उन्हें भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली में प्रभु के चरणवत कमलों में काव्य पाठ करने का सौभाग्य व हिंदी साहित्य सेवी काव्य सम्मान मिला।इन्हीं कड़ियों में सीमा मंजरी, अलका अस्थाना, उर्मिला पांडेय राम कुमारी विभा प्रकाश, देव कुमार, रामलाल, शोभा शर्मा, सुनील बेधड़क, दीपक शर्मा,रेखा पांडेय आदि कवि कवित्रियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजक आदरणीय मधुर कुमार कुलश्रेष्ठ जी ने सभी कवि कवयत्रियों के ठहरने खाने पीने की उचित व्यवस्था दी। इसके लिए उनका सभी ने आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर नगर के गण मान्य नागरिक सुदूर अंचलों से पधारे कवि साहित्यकार भारी संख्या में उपस्थित रहे।




