न्यूज

राजनारायण सिंह के जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

औरंगाबाद 12/11/25(सुरेश विद्यार्थी); जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था राजा नारायण सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी,बिहार में अंग्रेजों का प्रथम शत्रु राजा नारायण सिंह की जयंती समारोह रमेश चौक स्थित राजा नारायण सिंह पार्क के प्रांगण में धूमधाम मनाई गई।ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा नृपेश्वर नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष सुरेश विद्यार्थी द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम राजा नारायण सिंह पार्क स्थित राजा नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।दीपांजलि के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय , जिला परिषद औरंगाबाद के पूर्व अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि रियासत पवई के राजा नारायण सिंह ने बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई लड़ी थी और अंग्रेजों की सेना सोन पार कर रही थी तो सैकड़ो अंग्रेजों को सोन नदी में राजा नारायण सिंह ने डूबा कर मार दिया था।राजा नारायण सिंह ने पूरे भारत में आजादी की लड़ाई की पहली शुरुआत करने वाले नायक थे। ट्रस्ट के सचिव डॉ ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह एवं कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विकास ने कहा की राजा नारायण सिंह के जयंती समारोह को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जानी चाहिए एवं उनके जयंती के दिन पूरे औरंगाबाद में राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।साथ ही साथ यह भी कहा के राजा नारायण सिंह के जीवनी को सरकारी विद्यालयों के शैक्षिक पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए।मौके पर एडिशनल पीपी धर्मराज शर्मा मनीष कुमार सिंह,पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह,मंटू सिंह दीपक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button