न्यूज

दानिका के नेतृत्व में सुर सम्राट एवं गीता महोत्सव का आयोजन दिसंबर माह में

औरंगाबाद 24/11/25(सुरेश विद्यार्थी),  जिला मुख्यालय औरंगाबाद की महत्वपूर्ण सांगीतिक संस्था दानिका संगीत महाविद्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई दानिका परिवार के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं दानिका के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को करने के लिए निर्णय लिया गया दिसंबर माह में सुर सम्राट,गीता महोत्सव एवं शॉर्ट फिल्म का निर्माण करने का निर्णय लिया गया, 1 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर गीता महोत्सव आयोजित की जाएगी जिसमें गीता ग्रंथ को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए विचार गोष्ठी एवं गीता ग्रंथ पर आधारित गीत प्रतियोगिता, सामूहिक गीता पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा‌ ।वहीं सुर सम्राट के लिए समिति का निर्माण एवं जिला स्तर पर जज नियुक्ति आदि का कार्यक्रम किया जाएगा। दिसंबर माह में ही शॉर्ट फिल्म निर्माण के लिए कहानियां एवं अन्य गतिविधियों को समायोजित किया जाएगा।डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि संगीत के क्षेत्र में दानिका द्वारा जो सुर सम्राट का आयोजन किया गया है उसमें स्थानीय एवं ग्राम स्तर पर जो प्रतिभाएं छिपी हैं उनको उजागर किया जाएगा और उन्हें जिला ही नहीं प्रांतीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका प्राप्त होगा।सुर सम्राट के रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेवारी शिवांगी सिंह,अंजली सिंह,सविता सिंहा,ऋषि सिंह, प्रसिद्ध लोक गायक कुंदन सिंह कोंबो को दी गई।अगले बैठक में इससे संबंधित वे अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।गीता महोत्सव की जिम्मेवारी महोत्सव मित्र सुरेश विद्यार्थी को दी गई।बैठक में मोहित सिंह, किशन प्रवाल ,आयुष कुमार, चंदन कुमार आयुष गौरव,रूपेश रौशन,विकास कुमार,सोनू कुमार, प्रिंस कुमार,धीरज कुमार,शिवम सिंह ,आनंद सिंह, मोहित सिंह,श्रेयांश भार्गव, अक्षत सिंह,आराध्या सिंह ,आदर्श कृष्ण, रश्मि कुमारी, श्रेया कुमारी, अंजनी कुमारी,जूही कुमारी, स्मृति कुमारी, निधि चंद्र,गुनगुन सिंह, आर्मी कुमारी सुनीता राज, प्रिया कुमारी, श्रुति सिंह, श्रेया कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button