न्यूज

10 जुलाई को लोकगायक भिखारी ठाकुर एवं 11 जुलाई को मातृ-पितृ वंदन महोत्सव भब्य और दिव्य रूप से किया जायेगा आयोजित 

औरंगाबाद, उक्त दोनों महोत्सव को कैलेण्डर में शामिल करते हुए आयोजन हेतु 25-25 लाख आवंटन उपलब्ध कराने की मांग।

उक्त मांग जनेश्वर विकास केन्द्र प्रखंड ईकाई देव और बासमती सेवा केन्द्र चैनपुर की हुई संयुक्त बैठक में किया गया । बैठक बासमती -जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर के परिसर में अध्यक्ष उमेश चन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई । जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय सचिव और महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि माता -पिता को भगवान का दुसरा रुप माना जाता था तथा उसी रूप में उन्हें मान सम्मान दिया जाता था । परन्तु वर्तमान में ऐसा नहीं हो रहा है बल्कि संतान रहते माता -पिता को बृद्धा आश्रम में रहने को बाध्य होना पड़ रहा है । इसलिए माता -पिता को पूर्ववत माना सम्मान दिलाने हेतु 11जुलाई को चैनपुर में पूर्व की भांति मातृ-पितृ वंदन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उसी तरह लोकगायन को मान सम्मान दिलाने हेतु 10 जूलाई को लोकगायक भिखारी ठाकुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । उक्त दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति एवं लोकगायन को जिंदा रखना है । इसके तहत शोभा यात्रा,संगोष्ठी , बोद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों और छात्र छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर मंच उपलब्ध कराया जाएगा । रंगारंग कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी कला कौशल के संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, नामचीन कलाकार सनोज सागर एवं प्रवीण सिंह को जिम्मेदारी दी गयी । अन्य प्रस्ताव के जरिए उक्त दोनों महोत्सव को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग विहार सरकार के कैलेंडर में शामिल करने और उक्त दोनों महोत्सव के आयोजन हेतु 25 -25 लाख का आवंटन आवंटित करने की मांग कला , संस्कृति एवं युवा विभाग से किया गया । बैठक म उपस्थित जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में 22 महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं । सभी महोत्सव का उद्देश्य जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को हाईलाइट करना , भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को बचाना तथा स्थानीय कलाकारों को महत्व देना है । मातृ-पितृ वंदन महोत्सव को भब्य और दिव्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया । महोत्सव से जिला वासियों को जोड़ने हेतु 29 जून को 10 बजे औरंगाबाद में तथा 3 बजे देव में बैठक करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में पुस्तकालयाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, जन विकास परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पुरंजय कुमार सिंह , सचिव दिलीप कुमार सिंह, सिंह सचिव संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह, रामजन्म सिंह, भरत सिंह कविता विद्यार्थी, रामबदन सिंह, राजु कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button