न्यूज

उन्मुक्त उड़ान मंच पर साप्ताहिक आयोजन संपन्न

उन्मुक्त उड़ान मंच पर साप्ताहिक आयोजन संपन्न

समीक्षा
उन्मुक्त उड़ान मंच को द्रुत गति से आगे बढ़ाने वाली मंच संस्थापिका एवं दक्ष विलक्षण समर्पित अध्यक्षा डॉ दवीना अमर ठकराल “देविका” के नेतृत्व व हमारे कर्मठ, कुशाग्र, प्रमुख प्रभारियों के सहयोग से सप्ताह के आयोजन सम्पन्न हुए।
साथ ही हमारे प्रबुद्ध, सक्रिय कलमकार वृंद साहित्य मनीषियों, साहित्य साधकों के अनवरत सहयोग से
आयोजनों को गति व जीवंतता मिली।
आयोजनों की रूप रेखा पहले ही बना कर मंच व कार्यकारिणी के वाट्सएप ग्रुप पर प्रेषित कर और सभी आयोजनों का संचालन भार आवंटित कर दिया जाता है।
दिनांक १२-१३.०१.२६ स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा शक्ति विषय पर घनाक्षरी (गीतात्मक वीडियो प्रस्तुति) का आयोजन हुआ,
उपरोक्त आयोजन का विषय निरूपण व उसका संचालन बतौर रेखा पुरोहित “तरंगिणी” ने सबको प्रोत्साहित व मार्गदर्शन करते हुए अपनी कुशल शैली से किया। रूप घनाक्षरी में कुछ कलम कार ही ठीक से लिखा पाए। कुछ रचना कार परिपाटी अनुसार न चल कर
अपनी कविता या विषय से हटकर प्रस्तुति दी ।
विषय निरूपण को पढ़कर व विधा अनुसार प्रस्तुति देंगे तभी इसकी सार्थकता होगी।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे रचनाकार भविष्य में नियमों को समझेंगे और सुधार लाएंगे।

दूसरे चरण में मंच पर आयोजित द्विदिवसीय आयोजन दिनांक १४-१५.०१.२६ भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में विषय – भारतीय सेना: राष्ट्र की अखण्डता की अडिग पहरी, विधा – छंदमुक्त काव्य, आयोजन प्रभारी – संजीव कुमार भटनागर “सजग” ने सुंदर विषय निरूपण कर मंच आयोजन को संचालित किया।
आयोजन सफल रहा और प्रचुर मात्रा में हमारे सहभागी संबुद्ध सृजनकार इस आयोजन का हिस्सा बने।
आभासी कार्य शाला (गूगल मीट) १४ जनवरी- बुधवार -सॉय 6 लोहड़ी/मकर संक्रांति के पवित्र, पावन त्योहार पर रखी गयी और बहुत सफल रही, उपरोक्त कार्य क्रम की समीक्षा कर हमारे मीडिया प्रभारियों ने‌ अखबार में देकर उसे भली-भांति प्रकाशित भी करवाया।
दिनांक १६-१७.०१.२६ शुक्रवार-शनिवार को विषय – स्वैच्छिक, विधा- स्वैच्छिक, आयोजन प्रभारी – कार्यकारिणी।
इस आयोजन में प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं ।
साथ ही १२-१७.०१.२६ सोमवार से शनिवार तक विषय – बढ़ते सर्दी के क़हर में कुछ विशेष सावधानियां, विधा – आलेख, आयोजन प्रभारी – आ. डॉ स्वर्ण लता सोन “कोकिला” जी ने सुंदर निरूपण किया, और हमारे सक्रिय रचनाकारों ने महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी को अपनी सोच से अवगत करवाया।

हमारा उन्मुक्त उड़ान मंच बहुत प्रगति कर रहा है और ख्याति प्राप्त कर रहा है, कार्य कारिणी के कर्मठ सदस्यों के श्रम से कलमकारों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी ही हो रही है यह सब हमारी अध्यक्षा जी व प्रभारियों की मेहनत का परिणाम है ।

हम अभिकल्पक प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हैं जो अपना कीमती समय देकर सुंदर सुंदर पोस्टर व सम्मान पत्र बना कर मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं ।
आने वाले सप्ताह की रूप रेखा भी आ चुकी है, कल से नये आयोजन सप्ताह में फिर मिलेंगे, हमारे तय कार्यक्रम के तहत और सुंदर आगाज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button