न्यूज

सशक्त हस्ताक्षर संस्था जबलपुर का वार्षिकोत्सव

सशक्त हस्ताक्षर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 10 मई को होगा

जबलपुर – संस्कारधानी जबलपुर की क्रियाशील साहित्य संस्था का चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह दिनांक 10 मई 2026 को कलाविथीका रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में आयोजित किया गया है। समारोह का उद्घाटन प्रातः 11.00 बजे प्रारंभ किया जाएगा। प्रातः 11.00 बजे से शाम 04. 00 बजे तक काव्य पाठ व शाम 04.00 बजे से रात्रि 08.30 बजे तक विमोचन व सम्मान समारोह संचालित किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी साहू सुधा मुंबई, कार्यक्रम अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि गण डॉ अन्नपूर्णा तिवारी अनु, श्रीमती आनंद ज्योति पाठक, डॉ कुमकुम शुक्ला, श्रीमती रत्ना श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अ. भा. कायस्थ महासभा जबलपुर, डॉ सुरेन्द्र लाल साहू नेत्र विशेषज्ञ रहेंगे। सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण, मंगल भाव डॉ मुकुल तिवारी व यशोवर्धन पाठक है।
सशक्त हस्ताक्षर चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह का संयोजन कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा कर रहे हैं। उक्ताशय की जानकारी गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर ने दी। संस्कारधानी जबलपुर की सुप्रसिद्ध कवयित्री सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने सशक्त हस्ताक्षर के इस भव्य आयोजन में कवि, कवयित्री, साहित्य मनीषी, पत्रकार, समाजसेवी, साहित्य प्रेमी आयोजन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button