मध्य प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण एवं जल गंगा संवर्धन पर काव्य गोष्ठि

 

म.प्र. जन अभियान परिषद् वि. ख. चीचली के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी 

पर्यावरण संरक्षण एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहद

बागेश्वरी साहित्य परिषद सालीचौका के सभी साहित्य प्रेमियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर काव्य पाठ किया

गत दिवस नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया जन शक्ति सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में N C l हाई स्कूल बसुरिया में गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां बागेश्वरी के पूजन के उपरांत गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण प्रेमी श्री रामकुमार बड़कुर द्वारा की गई मां सरस्वती की वंदना करते हुए बागेश्वरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा ने अपनी कविता प्रस्तुत की।

श्री रामकुमार बड़कुर द्वारा म.प्र. जन अभियान परिषद् एवं नवांकुर संस्था के कार्यों कि सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर जन जन को सहभागिता सुनिश्चित करना होगा।बिटिया गरिमा मनु ने सुन्दर बहती हुई नदी धारा पर कविता सुनाई।उपरांत उमाशंकर राय ने वृक्षारोपण, प्रकृति पर सुन्दर कविता प्रस्तुत कि वही पुरुषोत्तम मुख्तियार ने गीतों के माध्यम आगामी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया अगले कवि राजेश पाल सर्वप्रिय ने मार्मिक कहानी से जल का महत्व बताया वही आशीष राय, दुर्गेश पटेल ने काव्य पाठ करते हुए वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। अगले कवि के रूप में संतोष अग्रवाल सागर ने कविता के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान पर म.प्र. सरकार को लेकर रचना प्रस्तुत की। नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया द्वारा बागेश्वरी साहित्य परिषद् कवि जनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी रामकुमार बड़कुर ,NCI हाई स्कूल संचालक राजेन्द्र पड़हार , सुरेश वर्मा , धनराज विश्वकर्मा , पुरषोत्तम मुख्तियार , उमाशंकर राय , राजेश पाल , आशीष राय , नवांकुर संस्था जन शक्ति सेवा समिति अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत , हरदौल जन सेवा समिति अध्यक्ष श्री खुमान सिंह नगपुरिया, सचिव रामेश्वर वर्मा , देवेन्द्र वर्मा , दुर्गेश पटेल , लीलाधर लोधी, विशाल राय, रोहित पटेल, रज्जू धरोरया , ब्रजेश श्रीवास , समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम मंच संचालन धनराज विश्वकर्मा एवं आभार व्यक्त रामेश्वर वर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button