न्यूज

राज्य स्तरीय निपुण मेला में बारुण प्रखंड की सहभागी शिक्षिका को बधाई दी

औरंगाबाद 13/3/26, बारुण प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय बर्डी कला की शिक्षिका सोनल कुमारी गुप्ता ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के तत्वावधान में शिक्षा मनोविज्ञान विभाग के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय निपुण टी एल एम मेला 2026 में हिंदी विषय में पुरस्कृत किए जाने पर बारुण प्रखंड के शिक्षकों एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मचारियों ने बधाई दी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार,बी आर सी के अकाउंटेंट कुश कुमार,कंप्यूटर ऑपरेटर प्रतीक कुमार, शिक्षक सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में बारुण प्रखंड का उन्होंने नाम रौशन किया है साथ ही साथ यह भी बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में शिक्षकों के सभागिता निभाने से अन्य शिक्षा कर्मियों में एक प्रेरणा जगती है उत्साह का वातावरण बनता है। विदित कि पिछले दिनों सोनम कुमारी गुप्ता ने औरंगाबाद जिला के सम्राट अशोक भवन में जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयनित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button