न्यूज

रमा राम पाण्डेय की स्वर्ण जयंती मनाई गयी

दिनांक 26/07/2026 को सायंकाल 9.00 बजे से नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में गुगल मीट पर आनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से आदरणीय रमा राम पाण्डेय निराला जी का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में बलिया की धरती से डॉ जे पी तिवारी जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुधीर श्रीवास्तव जी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय लवकुश तिवारी माधवपुरी सतना मध्य प्रदेश के द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात आदरणीया पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा जी ने उद्देश्य कथन एवं स्वर्ण जयंती समारोह के लिए सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। एतदुपरांत शशिकला नायक ने सभी का स्वागत काव्यात्मक ढंग से किया। पुनः डॉ राजीव रंजन मिश्र ने *त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये* भाग 25 का विमोचन एवं लोकार्पण किया।
इसके उपरांत एकता गुप्ता काव्या और अमिता गुप्ता नव्या दोनों बहनों ने सुंदर काव्यात्मक प्रस्तुति द्वारा बधाइयां दीं। तदुपरांत विशिष्ट अतिथि एवं मीडिया अधीक्षक आदरणीय सुधीर श्रीवास्तव जी द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
इसके उपरांत आदरणीया स्वर्ण लता सोन माँ जी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। फिर मुख्य अतिथि डॉ जे पी तिवारी जी द्वारा दार्शनिक एवं विशिष्ट विवेचनात्मक शैली में सारगर्भित वक्तव्य दिया गया। पुनः राजीव रंजन मिश्र द्वारा बधाई दी गयी। इसके उपरांत आदरणीय सम्मानित अतिथि कविवर निराला जी द्वारा वक्तव्य दिया गया गया जिसमें उन्होंने बताया कि आप निराला और कविवर क्षेम के साथ मंच शेयर कर चुके हैं।
उनके जन्मजयंती वर्ष को स्वर्णजयंती वर्ष के रूप मे मनाने के लिए आपने नवोदय संस्थान का आभार व्यक्त किया।
इसके उपरांत संस्थान के संस्थापक एवं कार्यक्रम संचालक डॉ ओम प्रकाश मिश्र ने जन्म दिन की बधाई एवं स्वर्ण जयंती वर्ष की उपादेयता और त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये की प्रासंगिकता को समझाया और शुभकामनाएं दी।
अंत में अध्यक्षीय वक्तव्य के रूप में डॉ जे एन भारती बैरागी जी ने अपनी काव्यात्मक प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर लिया।
कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय अनुमति से डा राजीव रंजन मिश्र जी ने किया।
रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button